रांची में अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक कि की जा रही तैयारी

0
179

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में आगामी 10 जुलाई को एक बहुत ही महत्वपूर्ण बैठक की बात सामने आ रही है। इस दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक के दौरान पूर्वी भारत के कई राज्यों के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे और इस बैठक को न केवल प्रशासनिक समन्वय की सुविधा की जाएगी बल्कि विभिन्न राज्यों के बीच आपसी सहयोग को भी बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री होंगे शामिल

बताया जा रहा है कि इस बैठक के दौरान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। यह परिषद गृह मंत्रालय के तहत कार्य करेगी और इसका उद्देश्य क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा कर समाधान निकालना होगा। राज्यों के बीच सीमा विवाद, नक्सलवाद, बुनियादी ढांचे का विकास जल संसाधन और शिक्षा जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

पिछले वर्ष की बैठक की समीक्षा

वर्ष 2023 के बैठक में हुई परिषद की 26वीं बैठक के लिए नए निर्णय और उनकी एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR)पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस रिपोर्ट के जरिए यह भी परखा जाएगा कि पिछली बैठक में तय किए गए बिंदुओं पर क्या बदलाव एवं सुधार हुई है और किन मुद्दों पर कार्रवाई लंबित है।

झारखंड को दी जाएगी विशेष प्राथमिकता

जैसा कि जाना जा रहा है की बैठक रांची में हो रही है तो ऐसे में झारखंड से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता मिलने की उम्मीद है। खासकर, आदिवासी क्षेत्रों में विकास, नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं एवं सड़क संपर्क जैसे विशेष विषयों पर ध्यान दिया जा सकता है। साथ ही, राज्य सरकार केंद्र से अतिरिक्त सहायता की मांग के लिए भी आवाज उठाई जा सकती है।

 

सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान

10 जुलाई को होने वाली बैठक के मुद्दे नजर रखते हुए प्रशासनिक स्तर पर कई तैयारियां शुरू हो गई है। रांची पुलिस और केंद्रीय बलों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की जा रही है। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया जा रहा है या बैठक न केवल पूर्वी भारत के विकास की दिशा तय करेगी बल्कि राज्यों के बीच बेहतर समन्वय की कोशिश भी करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here