राँची: राँची जिले के तुपुदाना ओपी क्षेत्र अंतर्गत हरदाग स्थित वास्तु विहार कैंपस में पुलिस ने दो अफीम तस्करों को रंगे हाथ धर दबोचा है। गुप्त सूचना के आधार पर तुपुदाना ओपी पुलिस ने सोमवार की देर रात विशेष छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें 1.7 किलोग्राम अवैध गाढ़ा अफीम बरामद किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार दोनों युवक अफीम की तस्करी में सक्रिय थे और इसे आसपास के क्षेत्रों में खपाने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने जब इनके ठिकाने पर छापा मारा, तो दोनों आरोपी मौके पर ही अफीम के साथ पकड़े गए।तुपुदाना ओपी प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इनके संपर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। संभावना जताई जा रही है कि यह तस्करी किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकती है।

फिलहाल पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आगे की जांच जारी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here