रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय का नामांकन आज

0
235

रांची लोकसभा से INDIA गठबंधन की साझा पार्टी कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय 6 मई को नामांकन करेंगी। इस मौके पर उनके साथ झारखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री चंपई सोरेन व झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और उनके पिता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय उपस्थित रहेंगे।

INDIA गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय नामांकन से पूर्व हजारों की संख्या में भव्य जुलूस यात्रा के साथ नामांकन प्रक्रिया में शिरकत करेंगी। नामांकन से पहले यशस्विनी मणि टोला स्थित काली मंदिर से पूजा अर्चना की। सुबह 7:30 बजे धुर्वा अपने आवास से जुलूस के साथ दुर्गा मंदिर के दर्शन करते हुए बिरसा चौक में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा में माल्यार्पण किया।

11:30 में समाहरणालय भवन में नामांकन के लिए पहुंची। नामंकन के बाद बापू वाटिका मोराबादी में महात्मा गांधी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर रांची लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगो को संबोधित करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here