संस्कृति व प्रकृति के संगम से सजा नामकुम

0
43

रांची: रांची के रिंग रोड से सटे नामकुम स्थित एससीपी फार्म्स (सपारोम) में सांस्कृतिक कार्यक्रम, पिकनिक एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रकृति की गोद में आयोजित कार्यक्रमों ने प्रतिभागियों को एक यादगार अनुभव दिया।

आयोजन में कलाकारों, संस्कृति कर्मियों, बच्चों, युवाओं सहित बड़ी संख्या में आम लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें शानदार प्रस्तुति देने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम के दौरान, गीतों पर नृत्य एवं पहाड़ों से राँची शहर के विहंगम दृश्य ने सभी को रोमांचित कर दिया। हर पल प्रतिभागियों के लिए खास और स्मरणीय बन गया।

इस आयोजन के संयोजक एवं रांची रिवोल्ट के संयोजक डॉ. प्रणव कुमार बब्बू ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के सांस्कृतिक, साहसिक और प्रकृति से जुड़े कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जाएगा, ताकि लोग प्रकृति से जुड़ सकें और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कर सकें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here