रांची: पंजाब केसरी लाला लाजपत राय जी की 161वीं जयंती के अवसर पर आज शहर में पंजाबी हिंदू बिरादरी, सिख समाज एवं अन्य वर्गों के लोगों ने एकजुट होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। महात्मा गांधी मार्ग स्थित लाला लाजपत राय चौक पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर देश की आज़ादी में उनके अविस्मरणीय योगदान को नमन किया।
इस अवसर पर भारत माता की जय, वंदे मातरम और लाला लाजपत राय अमर रहें के नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में पंजाबी हिंदू बिरादरी के महासचिव राजेश मेहरा सहित राजेश खन्ना, रणदीप आनंद, अरुण चावला, रवि पराशर, कुणाल अजमानी, देवेश अजमानी, मदन सेन कुजारा, आशीष भाटिया, अजय सखूजा, अशोक माकन, दीपक खोसला, राकेश जग्गी, पृथ्वीराज भाटिया, हरजीत जग्गी, प्रवीण जग्गी, विजय खन्ना, प्रवीण आनंद, सूरज छाबड़ा, अश्विनी मोहन, वीरेंद्र कैंथ, प्रोफेसर हरविंदर वीर सिंह, अजीत सिंह जग्गी, विनोद सलूजा, वेद प्रकाश बुद्धिराजा, प्रशांत गौरव, दीपेश पाठक, विकास सिंह और बिरसा तिर्की सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।





























