झारखंड में एक महीने में स्वीकृत किए गए 2 लाख से अधिक पीएम आवास

0
191

झारखंड:  केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ में 15 जुलाई को केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री आदरणीय शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी और इस दौरान उन्होंने झारखंड में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना की प्रगति पर चर्चा करते हुए राज्य के 2,22,069 प्रतीक्षारत के लिए आवास स्वीकृत करने का आग्रह किया था।

इसी के साथ, 1 महीने के भीतर ही झारखंड के 2 लाख से अधिक लाभार्थियों के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति प्रदान कर दी गई है और यह फैसला झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में आवासहीनों के लिए राहत और उम्मीद की लहर है।

 

केंद्र के मंत्रियों ने जताया भारी आभार

नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया जिसमें उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प हर कच्चे मकान को पक्की छत दिलाना है और शिवराज सिंह चौहान इसी दिशा में कार्य कर झारखंड के लाभार्थियों को काफी खुश कर दिए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here