राँची: कल देर रात राँची के शहीद चौक के पास एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, एक कार ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। घटना की जानकारी हमारे पेज फॉलोअर प्रीतम एक्का जी ने दी।
बताया गया कि कार की आगे की सीट पर बैठे यात्री को हल्की चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने वाहन को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

































