रांची के डिफेंस एक्सपो में दिख रहा “मेड इन इंडिया” का उड़ान

0
156

रांची: राजधानी के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में आज तीन दिवसीय ईस्ट टेक सिम्पोजियम 2025 (डिफेंस एक्सपो) का भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, मुख्य सचिव अलका तिवारी सहित कई विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया।

सीडीएस जनरल ने अंतरिक्ष और साइबर युद्ध तकनीकों पर दिया गया जोर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने कहा कि बदलती वैश्विक चुनौतियों को देखते हुए अंतरिक्ष और साइबर युद्ध से जुड़े उपकरणों के विकास के लिए नीतिगत पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि हथियारों का रणनीतिक चयन सर्वोपरि है और आधुनिक युद्ध की आवश्यकताओं के अनुरूप अनुसंधान एवं विकास (R&D) की समीक्षा की जानी है। अनिल चौहान ने कहा कि रक्षा विनिर्माण आधार का विस्तार करने की आवश्यकता है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता और अन्य अधुनिक तकनीकों का पता लगाना होगा।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड यूरेनियम से संपन्न है। राज्य परमाणु हथियार निर्माण में अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केंद्र सरकार के साथ पूर्ण सहयोग के लिए प्रतिबद्ध ह।

झारखंड में पहली बार किया गया डिफेंस एक्सपो का आयोजन

बता दें कि भारतीय सेना की ईस्टर्न कमांड चौथी बार ईस्ट टेक (डिफेंस एक्सपो) का आयोजन कर रही है। वहीं झारखंड की धरती पर यह पहली बार आयोजित हो रहा है। इससे पहले 2022 में कोलकाता, 2023 में गुवाहाटी (असम) और 2024 में कोलकाता में इसका सफल आयोजन किया गया था।

रक्षा नवाचार का केंद्र बना रांची

रांची में पहली बार आयोजित इस एक्सपो के माध्यम से न केवल राज्य बल्कि पूरे पूर्वी भारत को रक्षा क्षेत्र में नवाचार और उद्योग के नए अवसर मिलेंगे। यह आयोजन ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

तीनों सेनाओं की ताकत और अत्याधुनिक तकनीक का प्रदर्शन में बता दें कि डिफेंस एक्सपो का आयोजन रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में 19 से 21 सितंबर तक होगा। इस आयोजन में देश की तीनों सेनाओं की ताकत और अत्याधुनिक तकनीक का प्रदर्शन किया जाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here