JPSC का फाइनल रिजल्ट जारी

0
190

झारखंड: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा के माध्यम से 342 उम्मीदवारों का चयन विभिन्न प्रशासनिक पदों के लिए किया गया है। आशीष अक्षत ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त करते हुए परीक्षा में टॉप किया है।

 

इस बार शीर्ष तीन स्थानों पर क्रमशः आशीष अक्षत, अभय कुजूर और रवि रंजन कुमार रहे। टॉप-10 सूची में गौतम गौरव, श्वेता, राहुल कुमार विश्वकर्मा, रॉबिन कुमार, संदीप प्रकाश, स्वाति केशरी और राजीव रंजन जैसे नाम भी शामिल हैं। इस परीक्षा के जरिए राज्य के प्रशासन, पुलिस, वित्त, श्रम, योजना, उत्पाद और सामाजिक सुरक्षा जैसे विभागों में नियुक्तियां की जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here