झारखंड में फिर झेलनी होगी मौसम की मार, अगले 6 दिन के लिए IMD ने जारी किया नोटिफिकेशन

0
344

झारखंड में फिर से मौसम बदलने जा रहा है। मंगलवार से तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। तापमान में बढ़ोत्तरी होने के चलते फिर से गर्मी बढ़ने वाली है। वहीं मौसम विभाग ने सोमवार को कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। 14 मई यानी मंगलवार से मौसम साफ रहेगा।

मौसम विभाग के अनुसार, 13 मई यानी सोमवार को राज्य के उत्तरी-पूर्वी (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ तथा साहेबगंज) तथा दक्षिणी भागों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा व सरायकेला-खरसावां) में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है।

अगले छह दिन का संभावित तापमान (डिग्री सेल्सियस)
तिथि : न्यूनतम : अधिकतम

13 मई : 25.0 : 36.0
14 मई : 25.0 : 38.0
15 मई : 26.0 : 39.0
16 मई : 26.0 : 39.0
17 मई : 27.0 : 39.0
18 मई : 27.0 : 40.0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here