झारखंड की हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार का बड़ा फैसला

0
12

झारखंड: झारखंड सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने हजारीबाग और पलामू मेडिकल कॉलेजों में नए अस्पताल भवन बनाने के लिए 100 करोड़ रुपये की राशि मंजूर कर दी है।

सरकार ने दोनों मेडिकल कॉलेजों को 50-50 करोड़ रुपये देने का फैसला किया है। इस राशि से 500-500 बेड वाले अस्पताल भवन बनाए जाएंगे। साथ ही अस्पतालों में मशीन, फर्नीचर और दूसरी जरूरी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि निर्माण कार्य झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के जरिए कराया जाएगा। वहीं, रांची के सिविल सर्जन प्रभात कुमार को निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी बनाया गया है। सरकार ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी खास ध्यान देने की बात कही है। इसके लिए, थर्ड पार्टी एजेंसी समय-समय पर निर्माण कार्य की जांच करेगी, ताकि काम तय मानकों के अनुसार पूरा हो सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here