रांची: रांची में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम 4 सितम्बर से शुरू होगा। 5 सितम्बर को दही हाड़ी प्रतियोगिता कार्यक्रम होगी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव समिति के सदस्यों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
मंगलवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी समिति के प्रतिनिधियों ने मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए लोकभवन में राज्यपाल को न्यौता दिया। इस दौरान, समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने कहा कि श्री कृष्णजन्माष्टमी अलबर्ट एक्का चौक के पास मनाया जाएगा।
इसमें मुम्बई की सतीश कृष्णमूर्ति एंड पार्टी के 40 कलाकार शामिल होगें। इसके अलावा, वृंदावन व मथुरा के राजेश शर्मा एंड पार्टी के द्वारा श्री कृष्ण के रास झांकियो की लीलाओ का प्रस्तुति देगें।
नमो दही हांडी प्रतियोगिता में पुरुष व महिला गोविंदा टीम भाग ले सकेंगी। इस प्रतियोगिता में 18 वर्ष से कम उम्र के गोविंदा प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेंगे। महिला गोविंदा के लिए दही हांडी की ऊंचाई 20 फीट होगी, वहीं पुरुष गोविंदा के लिए 25 फीट की ऊंचाई रखी गई है।
नमो दही हांडी प्रतियोगिता में जीतने वाली टीमो को पुरस्कार दिए जायेगें। इसमें पुरुष गोविंदा के प्रथम पुरस्कार में 71 हजार रुपये एवम द्वितीय पुरस्कार में 41 हजार रुपये दिए जायेगें।
वहीं, महिला गोविंदा को प्रथम पुरस्कार में 51000 रुपये दिए जायेगें। द्वितीय पुरस्कार में 31000 रुपये सम्मानित किए जाएंगे।
अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया कि समिति के द्वारा यह महोत्सव 2010 में शुरू की गई थी। 4 सितंबर को संध्या 3 बजे से कार्यक्रम शुरू होगी। इसमें श्री कृष्ण भगवान के बाल रूप की झांकी प्रस्तुत किए जायेगें।
5 सितंबर शाम 3 बजे नमो दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके बाद, भजन संध्या होगी। इसके अलावा, नृत्य नाट्य मंचन का भी आयोजन किया जाएगा।

































