IPL 2026: CSK बाहर, कप्तान ऋतुराज पर 24 लाख का जुर्माना

0
36

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ पर 24 लाख का जुर्माना लगाया है। कप्तान ऋतुराज पर यह जुर्माना स्लो ओवर डालने के कारण लगा है। CSK की निर्धारित समय में गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पूरे 20 ओवर नहीं फेंक सकी। जिसके बाद, IPL नियम के तहत जुर्माना लगाया है।

धीमी ओवर बना जुर्माने का कारण

IPL 2026 में यह दूसरा मौका है, जब CSK की टीम निर्धारित समय में अपने 20 ओवर फेंकने में नाकाम रही है। इसी कारण टीम के कप्तान ऋतुराज के साथ-साथ प्लेइंग इलेवन में शामिल बाकी खिलाड़ियों पर भी 6 लाख या मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है, जिसमें इम्पैक्ट खिलाड़ी भी शामिल है। CSK टीम को IPL कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 का दोषी पाया गया है।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए। मैच में साई सुदर्शन ने 53 गेंदों पर 84 रनों की दमदार पारी खेली। जिसमें, 7 चौके और 4 छक्के शामिल है। वहीं, शुभमन गिल ने 37 गेंदों में 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 64 रन बनाए। वहीं, जोस बटलर ने तूफानी बैटिंग करते हुए, 27 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 57 रन बनाए।

230 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी CSK की पूरी टीम सिर्फ 140 रन पर ही सिमट गई। संजू सैमसन बिना और उर्विल पटेल खाता खोले पवेलियन लौट गए, तो ऋतुराज गायकवाड़ 16 रन, मैथ्यू शॉर्ट ने 24 रन, कार्तिक शर्मा सिर्फ 19 रन ही बना सके। शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 47 रन बनाए, लेकिन CSK को 89 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही CSK का आईपीएल 2026 में सफर समाप्त हो गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here