खेल: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के प्लेऑफ का शेड्यूल और वेन्यू बुधवार को ऐलान कर दिया गयो। अब इस सीजन IPL फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला क्वालीफायर मैच 26 मई को धर्मशाला में खेला जाएगा। इसमें प्वाइंट टेबल की दो टॉप टीमें एक दूसरे के साथ भिड़ेंगी।
27 मई को न्यू चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एलिमिनेटर मुकाबला होगा। 29 मई को इसी मैदान पर दूसरा क्वालीफायर मैच होगा। दूसरे क्वालीफायर मुकाबला जीतने वाले और पहले क्वालीफायर विजेता के बीच 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL 2026 का फाइनल खेला जाएगा।
बता दें, नरेंद्र मोदी स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, और यहां एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। IPL की आधिकारिक एक्स अकाउंट पर जानकारी दी गई कि कुछ ऑपरेशनल और लॉजिस्टिक वजहों से इस सीजन का प्लेऑफ और फाइनल तीन अलग जगहों पर कराया जाएगा।
पहले IPL 2026 का फाइनल बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाना था। BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने अपने बयान में कहा कि स्थानीय एसोसिएशन, अधिकारियों की कुछ मांगों की वजह से फाइनल का वेन्यू बेंगलुरु से अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया। सूत्रों के के मुताबिक, कुछ राजनीतिक कारणों के चलते भी बेंगलुरु को प्लेऑफ या फाइनल की मेजबानी से बाहर कर दिया गया।
बता दें कि, IPL के मौजूदा सीजन का आखिरी लीग मैच 24 मई रविवार को खेला जाएगा। इस दिन 2 मुकाबले खेले जाएगे। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा। दूसरा मुकाबला केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डेस में खेला जाएगा। इस मैच के बाद शीर्ष-4 टीमों की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।






























