भारत की मनिका हुई मिस यूनिवर्स 2025 के टॉप 12 लिस्ट से बाहर

0
111

एंटरटेनमेंट: मैक्सिको की मॉडल फातिमा बॉश ने मिस यूनिवर्स 2025 का ताज जीत लिया है। इस प्रतियोगिता में भारत की ओर से मनिका विश्वकर्मा ने हिस्सा लिया था, लेकिन वह टॉप 12 में अपनी जगह पक्की नहीं कर सकी।

थाईलैंड में किया गया आयोजन

मिस यूनिवर्स 2025 का आयोजन इस बार थाईलैंड में हुआ। दुनियाभर की मॉडल्स ने इस आयोजन में हिस्सा लिया, जिनमें भारत की मनिका विश्वकर्मा भी शामिल थी। राजस्थान की रहने वाली मनिका ने इस बार देश का प्रतिनिधित्व किया।

मनिका टॉप 30 में लेकिन टॉप 12 में नहीं आ सकी

मनिका से उम्मीदें काफी थीं और उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टॉप 30 में जगह बना ली थी। हालांकि, वह टॉप 12 की सूची में शामिल नहीं हो पाईं और इस तरह मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम करने का मौका चूक गई।

NCR में मनिका का शानदार प्रदर्शन

नेशनल कॉस्ट्यूम राउंड में मनिका ने बौद्ध धर्म को दर्शाने वाला पारंपरिक कॉस्ट्यूम पहना। उन्होंने माथे पर भारी मुकुट धारण किया पीठ पर धर्म चक्र का प्रतीक बनाया गया था। उनके इस कॉस्ट्यूम की सोशल मीडिया और जजों द्वारा काफी सराहना की गई।

पढ़ाई व शुरुआती जीवन

मनिका विश्वकर्मा का ताल्लुक राजस्थान के श्रीगंगानगर से है। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस और इकोनॉमिक्स में पढ़ाई की। वह मिस यूनिवर्स राजस्थान 2024 रहीं 18 अगस्त 2025 को राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 का ताज जीता था इसी जीत के बाद वे मिस यूनिवर्स 2025 में पहुंची।

प्रतिभा और रुचियों से भरपूर मनिका

मनिका एक क्लासिकल डांसर हैं और उन्हें पेंटिंग का भी शौक है। वह न्यूरोडायवर्जेंट व्यक्तियों के समर्थन के लिए सक्रिय रूप से काम करती हैं और इसके लिए उन्होंने न्यूरोनोवा नाम का प्लेटफॉर्म शुरू किया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here