झारखंड FSL में पहली बार स्थाई निदेशक नियुक्त

0
154

झारखंड: झारखंड राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला (SFSL) में अब स्थायी निदेशक की नियुक्ति होने जा रही है। लंबे समय से यह पद रिक्त था और वर्तमान में एडीजी टी. कंडासामी इसके प्रभार में हैं। गृह विभाग की अनुशंसा पर झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

आवेदन की तिथि

  • ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत : 12 सितंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि : 3 अक्टूबर 2025
  • परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि : 6 अक्टूबर 2025
  • हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि : 17 अक्टूबर 2025

योग्यता एवं आयु सीमा

विधि विज्ञान प्रयोगशाला में उपनिदेशक के पद पर 8 वर्ष का अनुभव या अपर निदेशक के पद पर 5 वर्ष का अनुभव अनिवार्य जिसमें न्यूनतम आयु- 50 वर्ष और अधिकतम आयु 55 वर्ष निर्धारित है।

राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लिए काम

राज्य SFSL अपराधों की वैज्ञानिक जांच करने वाली प्रमुख संस्था है। यह पुलिस, न्यायालय और अन्य एजेंसियों को तकनीकी सहायता प्रदान करती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here