रांची में कोहरे के कारण हो रही एयरपोर्ट से उड़ाने रद्द

0
94

रांची: राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में सर्दी सितम ढा रही है। कई जिलों का तामपान 10 डिग्री सेल्सियस ने नीचे पहुंच गया है। इस हाड़ कांपने वाली ठंड के चलते सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहता है, जिससे जनजीवन के साथ-साथ हवाई यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

घने कोहरे और कम दृश्यता (लो विजिबिलिटी) के कारण राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से संचालित होने वाली कई उड़ानों पर असर पड़ा है। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने कुछ उड़ानों को रद्द कर दिया है, जबकि कई फ्लाइटें अपने निर्धारित समय से काफी देर से संचालित की जा रही हैं।

एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, सुबह के समय रनवे पर दृश्यता निर्धारित मानकों से नीचे चली गई है, जिससे उड़ानों का संचालन प्रभावित हो रहा है। मौसम में सुधार के बाद धीरे-धीरे उड़ान सेवाएं सामान्य होने की उम्मीद है।

रद्द की गई उड़ानें:

  • इंडिगो 6E 7674 / 7235 (कोलकाता – रांची – कोलकाता)।
  • इंडिगो 6E 7561 / 7562 (कोलकाता – रांची – कोलकाता)।
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस IX 1046 / 1047 (दिल्ली – रांची – दिल्ली)।

देरी से संचालित होने वाली उड़ानें:

घने कोहरे के कारण कई उड़ानें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं या रवाना होंगी।

  • इंडिगो 6E 7561 (कोलकाता – रांची) – निर्धारित आगमन सुबह 07:10 बजे – वास्तविक आगमन सुबह 08:45 बजे।
  • इंडिगो 6E 7562 (रांची – कोलकाता) – निर्धारित प्रस्थान सुबह 07:30 बजे – नया प्रस्थान समय सुबह 09:15 बजे।
  • इंडिगो 6E 6484 (पुणे – रांची) – निर्धारित आगमन सुबह 08:25 बजे – अनुमानित आगमन सुबह 09:00 बजे।
  • इंडिगो 6E 6799 (रांची – बेंगलुरु) – निर्धारित प्रस्थान सुबह 08:55 बजे – नया प्रस्थान समय सुबह 10:00 बजे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here