मनोरंजन: हाल ही में, मेकर्स ने फिल्म ‘काला हिरण’ का फर्स्ट लुक आउट किया है। यह फिल्म 1998 के चर्चित काला हिरण शिकार मामले और उससे जुड़े विवादों (जैसे बिश्नोई समुदाय और लॉरेंस बिश्नोई के साथ टकराव) से प्रेरित है, जो रिलीज होते ही सोसल मीडिया पर छा गया। फर्स्ट लुक वीडियो को प्रोड्यूसर अमित जानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। फिल्म की शुरुआत कोर्ट का सीन है और अयान खान का नाम शख्स कठघरे में खड़ा नजर आ रहा है।
फिल्म ‘काला हिरणः द बैटल फॉर लेगेसी’ में मुख्य रूप से 1998 में जोधपुर के कंकानी गांव में हुए बहुचर्चित काले हिरण शिकार मामले, उसके बाद हुई कानूनी लड़ाई, गिरफ्तारी और जेल यात्रा की कहानी दिखाई जाएगी।
अयान खान के काला हिरण शिकार करने के बाद लॉयन बिश्नोई उसके पीछे पड़ा है और उसने कई बार हमला भी करवाया है। लॉयन बिश्नोई के आतंक से पुलिस हैरान है और उसके गुर्गों को उठाकर पूछताछ करती है। अयान खान भी लॉयन विश्नोई से डर रहा है पुलिस से गुस्से में कहता है कि वह उसकी सुरक्षा कर पाएगी या वह देश छोड़कर चला जाए क्योंकि वह कुत्ते की मौत नहीं मरना चाहता है।
पुलिस कहती है कि अयान बिश्नोई को अयान खान से पैसे नहीं चाहिए बल्कि उसकी बलि चाहिए। मेकर्स ने विवाद से बचने के लिए फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ के किरदारों के नाम बदल दिए हैं।
फिल्म के फर्स्ट लुक को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म को भरत एस श्रीनेत ने डायरेक्ट किया है। वहीं, इस के फिल्म लीड रोल में काशिफ इकबाल नजर आ रहे हैं, जिन्होंने अयान खान का रोल किया है। इसके अलावा, फिल्म में गोविंद नामदेव, मुकेश तिवारी, राजेश दहिया, ऋषभ अरोड़ा, कमलेश सावंत, नरेश गोसाई जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं।





























