टी20 में इंग्लैंड का कमाल

0
93

खेल: इंग्लैंड ने अपने दमदार गेंदबाजी के बदौलत तीसरा टी20 मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ 12 रनों से जीत लिया है। इस तीसरे जीत के साथ ही इंग्लैंड ने 3 मैचों की टी20 सीरीज क्लीन स्वीप की है। इंग्लैंड ने शानदार गेंदबाजी कर प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को महज 19.3 ओवर में 116 रनों पर समेट दिया। इस तरह छोटे रनों का लक्ष्य का देकर भी इंग्लैंड अपने गेंदबाजी का लोहा मनवा लिया है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 128 रनों का टारगेट दिया।

बता दें, टी20 के इतिहास में अबतक का सबसे छोटा स्कोर है। टॉस हारने के बाद इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 11वें ओवर में 6 विकेट खोकर 60 रन पर संघर्ष कर रही थी। टीम को बड़ा झटका तब लगा जब फिल साल्ट कमर के पीठ में खिंचाव के कारण बाहर हो गए। उनकी जगह आए बेन डकेट पहली ही गेंद पर दुष्मंथा चमीरा का शिकार बन गए।

इंग्लैंड की ओर से अर्धशतक बनाते हुए सबसे ज्यादा 48 गेंद पर 58 रन सैम करन ने बनाए। जोस बटलर 21 गेंद पर 25 और लियाम डॉसन 20 गेंद पर 14 रन बना पाए। इस तरह इंग्लैंड 9 विकेट पर 128 रनों पर सिमट गई। श्रीलंका की ओर से दुष्मंथा चमीरा ने 5 विकेट झटके है।

वहीं, महज 129 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम भी विकेट पर टिक नहीं सकी। इंग्लैंड की ओर से बेथेल और विल जैक्स सधी गेंजबाजी करते हुए 4-4 विकेट झटके. बेथेले ने 11 रन देकर चार विकेट और विल जैक्स 14 रन देकर 4 विकेट झटके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here