बिहार के वोट चोरी के आरोप पर चुनाव आयोग ने दिया जवाब

0
211

बिहार: राहुल गांधी बिहार में तेजस्वी यादव के साथ मिलकर ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाल रहे हैं, बीजेपी का कहना है कि ये हारती हुई पार्टियों की निराशा की राजनीति है।

भारत में चुनाव प्रक्रिया पर लोगों का भरोसा डगमगा रहा है या इसके पीछे राजनीति है? सात अगस्त को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ़्रेंस के बाद कई लोगों के मन में यह सवाल है।

 

राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस में ‘वोट चोरी’ का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग पर सत्तारूढ़ दल बीजेपी के साथ सांठगांठ की बात कही थी। हालांकि, चुनाव आयोग ने राहुल गांधी के आरोपों को सिरे से ख़ारिज किया है। राहुल गांधी इस मुद्दे को सड़क पर भी उठा रहे हैं और बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के साथ ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाल रहे हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी इसे कांग्रेस समेत विपक्षी दलों की हताशा वाली राजनीति कह रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here