ट्रेड डील पर कांग्रेस का किसान आंदोलन

0
29

राजनीति: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने आज शुक्रवार को छह राज्यों के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों और CLP लीडर्स के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में 6 राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता शामिल हुए। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि बैठक में भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बारे में चर्चा हुई, जिसमें नरेंद्र मोदी सरेंडर हुए हैं।

उन्होंने कहा कि इस ट्रेड डील के कारण इन छहों राज्यों के कपास, सोयाबीन, मक्का किसान और फल-मेवे के उत्पादकों पर असर पड़ेगा। बताया कि इस संबंध में कांग्रेस किसान सम्मेलन का आयोजन करेगी।

सम्मेलन में कांग्रेस अध्यक्ष और नेता विपक्ष शामिल होंगे। श्री रमेश ने जानकारी दी कि 24 फरवरी को भोपाल (मध्य प्रदेश), 7 मार्च को यवतमाल (महाराष्ट्र) और 9 मार्च को श्रीगंगानगर (राजस्थान) किसान सम्मेलन होगा।

कांग्रेस महासचिव ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने ट्रेड डील को प्रधानमंत्री मोदी का सरेंडर करार दिया और कहा कि पहला सरेंडर 10 मई 2025 को हुआ, जब ऑपरेशन सिंदूर के दौरान, अचानक सीजफायर किया गया।

जयराम रमेश ने कहा कि इस ट्रेड डील का देश के किसानों पर नकारात्मक असर होगा इसीलिए हम पहले चरण में 6 राज्यों में किसान संगठनों के साथ ट्रेड डील के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here