नेमरा:  मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज अपने पैतृक आवास नेमरा (रामगढ़) से निकलकर खेतों में पहुंचकर धान रोपनी का अवलोकन किया और किसानों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि “कृषि हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ होने के साथ-साथ हमारी अस्मिता, संस्कृति और परंपरा की पहचान है। खुशहाल होगा, तभी राज्य और देश सशक्त बनेगा।”

 

बारिश के मौसम में खेतों में बुवाई कर रही ग्रामीण महिलाओं से मुख्यमंत्री ने बातचीत की और खेती-किसानी की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि खेतों की हरियाली किसानों की कड़ी मेहनत का परिणाम है, और जब फसल लहलहाएगी, तो यह उनके चेहरों पर मुस्कान लाएगी। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर किसान उत्साहित दिखे। उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने अपील की कि किसान सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जुड़कर अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

मुख्यमंत्री ने दोहराया कि किसानों का कल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और उनकी खुशहाली ही राज्य की मजबूती की कुंजी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here