इरफान अंसारी पर भड़के बाबूलाल मरांडी, जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ

0
205

रांची: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पर गंभीर आरोप लगाया है उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट में लिखा कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को एंबुलेंस मनाने की बजाय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी ने उसे टेंपो में बैठक अस्पताल भिजवा दिया। इसी पर बाबूलाल मरांडी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो सरकार और एंबुलेंस की बातें करती है वह जमीनी हकीकत में टेंपो से इलाज करवाती है इससे शर्मनाक और कुछ भी नहीं हो सकता।

 

क्या बोले इरफान अंसारी?

इसी पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने बाबूलाल मरांडी के आरोपी को राजनीति से जोड़ने का एक साजिश बताया और तीखा जवाब में कहा कि मानवता का मूल समझिए बाबूलाल मरांडी की इंसानियत के नाम पर राजनीति करना बंद कर दीजिए।

 

इसी के साथ इरफान अंसारी ने यह दावा भी किया कि जिस स्थान पर वह हादसा हुआ था उसे जगह एंबुलेंस को पहुंचने में लगभग आधा घंटा लग जाता और ऐसे में उन्होंने मौके पर एक ऑटो को बुलाया लेकिन उसके खराब होने पर अपने निजी गाड़ी से घायल को अस्पताल पहुंचाया और इलाज की प्रक्रिया शुरू करवाई।

 

इरफान अंसारी ने बाबूलाल मरांडी की पर आरोप लगाते हुए यह भी सुनिश्चित किया है कि घटनास्थल से भाजपा के कार्यकर्ता और वहां गुजर रहे थे लेकिन किसी ने भी रख कर मदद नहीं की।

 

राजनीति को इंसानियत से जोड़ रहे

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा है कि घायल व्यक्ति अब पूरी तरह स्वस्थ हो गए हैं और उसके परिजन काफी आभार जनक है। अब इसी के साथ, जब विपक्ष नेता ने राजनीति करनी है तो इंसान की जान की कोई कीमत ही नहीं है। उन्होंने बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषय पर राजनीति करने के बजाय सकारात्मक भूमिका निभाया जाए तो काफी बेहतर रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here