‘आवारापन 2’ ने मचाया धमाल, इमरान हाशमी की तारीफ

0
11

मनोरंजन: इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म आवारापन 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये 2007 में आई फिल्म ‘आवारापन’ की सीक्वल है, जिसको लेकर, फैंस लंबे समय से एक्साइटेड थे। फिल्म के रिलीज होते ही सोशल मीडिया X पर दर्शकों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। खास बात यह है कि फिल्म के फर्स्ट हाफ को लेकर कई दर्शकों ने इमरान हाशमी की जमकर तारीफ की है।

फिल्म देखने के बाद, दर्शक X पर अपना रिव्यू शेयर कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कहा कि फिल्म की शुरुआत ही उन्हें कहानी से जोड़ देती है। सबसे ज्यादा चर्चा इमरान हाशमी के किरदार शिवम पंडित की हो रही है। एक यूजर ने लिखा कि फिल्म के शुरुआती 20 मिनट में ही दर्शक शिवम पंडित के किरदार में खो जाते हैं और उससे जुड़ाव महसूस करने लगते हैं।

‘आवारापन 2’ को देखने के लिए सिर्फ पुराने फैंस ही नहीं, बल्कि नई पीढ़ी के दर्शक भी सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। एक यूजर ने मॉर्निंग शो की ऑक्यूपेंसी को लेकर लिखा कि बिना छुट्टी वाले शुक्रवार को भी फिल्म के शो में 60-70 फीसदी दर्शकों की मौजूदगी देखकर ऐसा लग रहा है जैसे 2008-2012 का दौर वापस आ गया हो। यूजर ने यह भी कहा कि फिल्म देखने वालों में जेन Z और मिलेनियल्स दोनों शामिल हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here