झारखंड के कलाकारों ने हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जाताया आभार

0
177

झारखंड: मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से आज यानी 11 सितंबर को झारखंड मंत्रालय रांची में झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मिले और इस दौरान कलाकारों ने राज्य सरकार द्वारा कला संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की और मुख्यमंत्री को आभार जताया।

उसी के साथ प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने कलाकारों की पहचान और अधिकार सुरक्षित करने की दिशा में काफी महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं और विशेष कर (सीटीएमएस) कल्चरल टैलेंट मैनेजमेंट सिस्टम जैसी व्यवस्था बनाकर कलाकारों को काफी ज्यादा प्रेरणा दिया है। ललित कला अकादमी एवं साहित्य अकादमी और संगीत नाटक अकादमी के गठन का प्रस्ताव पारित करके हेमंत सरकार ने राज्य में कला संस्कृति के विकास की मजबूत नींव रखी है।

कलाकारों ने दिया धन्यवाद

प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन्यवाद देते हुए यह स्पष्ट किया कि इन प्रयासों से न केवल झारखंड की पारंपरिक और आधुनिक काल को संरक्षण मिलेगा बल्कि कलाकारों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का भी काफी अवसर प्राप्त होगा और यह काफी लाभदायक कदम है।

उपस्थित लोग

आयोजित किए गए इस अवसर पर विधायक श्री भूषक तिर्की के साथ, पद्मश्री मधु मंसूरी, झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री राजकुमार नागवंशी, सचिव डॉक्टर राकेश रमन, संस्थापक श्रीकांत, डॉक्टर सुशील अंकण, डॉ जयकांत, श्री बंदी उरांव, श्री अमित तिर्की और उनके साथ श्री राहुल महली समेत कई लोग शामिल रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here