शाहिद-तृप्ति की नई रोमांटिक फिल्म में अरिजीत का नया गाना रिलीज

0
64

मनोरंजन: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है। अब इसी बीच मेकर्स फिल्म का एक और नया गाना ‘इश्क का फीवर’ रिलीज कर दिया है, जिसमें शाहिद और तृप्ति लीड रोल में हैं।

अरिजीत सिंह का नया गाना

फिल्म के नए गाने ‘इश्क का फीवर’ को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। हाल ही में, प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने वाले अरिजीत के इस गाने का इंतजार फैंस को बेसब्री से था। गाने को विशाल भारद्वाज ने कंपोज किया है और इसके बोल दिग्गज राइटर गुलजार ने लिखे हैं। अरिजीत की आवाज़ में इस गाने की सादगी और गहरे प्यार की भावनाएं बेहद खूबसूरती से उभरती हैं। शाहिद और तृप्ति की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी गाने में देखने लायक है।

क्या है फैंस की प्रतिक्रियाएं?

गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया भी जोरदार रही। एक यूजर्स ने लिखा-अरिजीत प्लीज प्लेबैक सिंगिंग मत छोड़िए। एक और ने लिखा- अरिजीत मास्टरपीस हैं। नेक्स्ट लेव वॉइस है अरिजीत की। अरिजीत को बॉलीवुड की जरूरत नहीं, बॉलीवुड को अरिजीत की जरूरत है।

अरिजीत ने हाल ही में, एक पोस्ट में अपने संन्यास की जानकारी शेयर की थी। उन्होंने लिखा-नमस्ते, आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। इतने सालों से श्रोताओं के रूप में मुझे जो प्यार दिया है। उसके लिए धन्यवाद। अब से मैं प्लेबैक सिंगिंग के तौर पर कोई नया काम नहीं लूंगा। यह एक शानदार सफर रहा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि जो कमिटमेंट्स पहले से थे, उन्हें वह पूरा करेंगे।

जाने ‘ओ रोमियो’ की रिलीज डेट

फिल्म हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वीन ऑफ मुंबई’ पर आधारित है और इसमें शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पटानी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार हैं। यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here