रांची में तीन दिवसीय डिफेंस टेक्नोलॉजी का लगेगा मेला

0
163

रांची: देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान आज (गुरुवार) को रांची पहुंचने वाले हैं। वह दोपहर करीब तीन बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उतरेंगे। जनरल चौहान 19 सितंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय ईस्ट टेक सिम्पोजियम (डिफेंस एक्सपो) में शामिल होंगे।

टाना भगत इंडोर स्टेडियम में होगा आयोजन

डिफेंस एक्सपो का आयोजन रांची के खेलगांव स्थित टाना भगत इंडोर स्टेडियम में होगा। यह कार्यक्रम 19 से 21 सितंबर तक चलेगा। इस आयोजन में देश की तीनों सेनाओं की ताकत और अत्याधुनिक तकनीक का प्रदर्शन किया जाएगा।

सीएम को डिफेंस एक्सपो के लिए दिया गया निमंत्रण

इस बीच, बुधवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके रांची स्थित आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान, प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को डिफेंस एक्सपो के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उन्हें इस तीन दिवसीय आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए औपचारिक रूप से निमंत्रण दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here