झारखंड: झारखंड के 1100 होमगार्ड जवानों का प्रशिक्षण आज से राज्य के चार ट्रेनिंग सेंटरों में शुरू हो गया है। यह प्रशिक्षण 34 दिनों तक चलेगा। गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन विभाग के डीआईजी ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए सभी संबंधित जिला समादेष्टाओं को निर्देश दिया है कि प्रशिक्षण के लिए भेजे जाने वाले होमगार्ड की सूची में पासपोर्ट साइज फोटो लगाकर उसे अभिप्रमाणित किया जाए। होमगार्ड जवानों को मेसिंग (भोजन) व अन्य व्यय के लिए पर्याप्त राशि और दैनिक उपयोग का सामान अपने साथ लाने का निर्देश दिया जाए।
जानें किस ट्रेनिंग सेंटर के कौनसे जिलों के होमगार्ड जवानों का प्रशिक्षणकेंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, धुर्वा रांची
लोहरदगा : 03
जमशेदपुर : 70
सरायकेला : 63
पलामू : 02
गुमला : 17
चाईबासा : 52
बोकारो : 52
लातेहार : 25
कोडरमा : 01
सिमडेगा : 14
चतरा : 50
रामगढ़ : 44
दुमका : 07
कुल : 400
हजारीबाग क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र
लोहरदगा : 30
खूंटी : 60
चाईबासा : 50
कोडरमा : 70
रामगढ़ : 69
सिमडेगा : 25
गुमला : 50
सरायकेला : 60
कुल : 430
दुमका क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र
देवघर : 26
गोड्डा : 35
साहिबगंज : 45
पलामू : 60
बोकारो : 40
जामताड़ा : 100
पाकुड़ : 58
रांची : 34
कुल : 400
पलामू क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र
गढ़वा : 32
लातेहार : 20
पाकुड़ : 24
रांची : 80
चतरा : 40
दुमका : 20
धनबाद : 54
कुल : 270































