राँची: छठ पर्व के दौरान राजधानी राँची के विभिन्न तालाबों और डैम में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई थी। इस घटना को झारखंड हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान में लिया है। कोर्ट ने इसे गंभीर मामला मानते हुए राज्य सरकार और राँची नगर निगम से विस्तृत जवाब तलब किया है।
अदालत ने अधिकारियों से पूछा है कि सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही क्यों हुई। इस प्रकरण पर अगली सुनवाई 25 नवंबर को निर्धारित की गई है। अदालत ने ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।





























