झारखंड: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले में सीआईडी ने एक और बड़ी गिरफ्तारी की है।
सूत्रों के अनुसार, वित्त विभाग के प्रशाखा पदाधिकारी संतोष मस्ताना को गिरफ्तार किया गया है। उन पर परीक्षा प्रश्न पत्र लीक करने और अभ्यर्थियों से धन उगाही के रैकेट में शामिल होने का आरोप है। इस मामले में पहले ही कई पुलिसकर्मी और गिरोह के मास्टरमाइंड गिरफ्तार हो चुके हैं। सीआईडी लगातार जांच आगे बढ़ा रही है।
पेपर लीक प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए झारखंड उच्च न्यायालय ने परीक्षा के अंतिम परिणाम के प्रकाशन पर फिलहाल रोक लगा रखी है।






























