रांची: हटिया ग्रिड सब स्टेशन-1 में मेन बस का मरम्मती कार्य होने के कारण 20 सितम्बर 2025 को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। निर्धारित कार्य सुबह 11:15 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगा। मरम्मती कार्य के दौरान हटिया ग्रिड-1 से निकलने वाले 33 केवी फीडर की आपूर्ति बंद रहेगी।
प्रभावित होने वाले फीडर निम्नलिखित हैं –
- 33 केवी धुर्वा
- 33 केवी अरगोड़ा
- 33 केवी कांके
- 33 केवी पुंदाग
- 33 केवी R & D
- 33 केवी हाई कोर्ट
बिजली विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस दौरान होने वाली आपूर्ति बाधा को देखते हुए आवश्यक विद्युत कार्य समय से पहले पूरा कर लें।































