तिरुपति में झारखंड की गूंजी आवाज़

0
158

झारखंड: तिरुपति में आयोजित दो दिवसीय प्रथम राष्ट्रीय संसदीय और विधायी समितियों के महिला सशक्तीकरण सम्मेलन में झारखंड ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई। राज्य की ओर से गांडेय की विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने प्रतिनिधित्व किया।

सम्मेलन में देशभर से आए गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर कल्पना सोरेन ने प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संवेदनशील नेतृत्व में आधी आबादी को उनके अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड की महिलाएं आज हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

कल्पना सोरेन ने राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक और प्रभावी नीतिगत परिवर्तनों की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने आदिवासी समाज के दर्शन को उद्धृत करते हुए कहा कि जैसे पेड़ अपनी जड़ों से मजबूत होता है, वैसे ही महिलाएं भारत की जड़ें हैं। शिक्षा, सम्मानपूर्ण जीवन, आर्थिक स्वतंत्रता और अवसरों के माध्यम से यदि आधी आबादी को सशक्त बनाया जाए, तो भारत निश्चित रूप से एक मजबूत राष्ट्र के रूप में उभरेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here