भारत: देश के 17वें उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए आज संसद भवन में मतदान हो रहा है। मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू हुई, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले मतदान कर लोकतांत्रिक परंपरा की शुरुआत की।
इस चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला है। चुनाव में लोकसभा के 542 और राज्यसभा के 239 सदस्य मतदान करेंगे। कुल मिलाकर 781 सांसद अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान समाप्त होने के बाद शाम 6 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और उसी रात परिणाम घोषित किए जाएंगे।

































