पटना दौरे में मुख्यमंत्री ने लालू-राबड़ी से किया मुलाकात

0
154

झारखंड: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को पटना पहुँचकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों का हालचाल जाना और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। मुलाकात के दौरान विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वोट अधिकार यात्रा में हिस्सा लिया। जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि “इस चिलचिलाती धूप में आपने जो अपार जनसमर्थन दिया है, वही इस देश की तकदीर लिखेगा।” उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे सजग रहकर आगामी चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और अपने हक-अधिकारों की रक्षा करें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here