सुप्रीम कोर्ट ने अंबानी परिवार के वनतारा वाइल्डलाइफ़ फ़ैसिलिटी की जांच के लिए स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया है। टीम जांच करेगी कि वनतारा में क्या वाइल्डलाइफ़ प्रोटेक्शन से जुड़े क़ानूनों का उल्लंघन हुआ है, या नहीं।
मसलन, यहां लाए गए जानवरों को तय कानून के हिसाब से अधिकृत किया गया है या नहीं, उन्हें सही स्थिति में रखा गया है या नहीं। इसके अलावा मनी लॉन्ड्रिंग, वित्तीय अनियमितताओं समेत कई अन्य आरोपों की भी जांच होगी। गुजरात के जामनगर में स्थित वनतारा, ग्रीन्स जूलॉजिकल रेस्क्यू एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर के नाम से रजिस्टर्ड है।





























