अब घर पर बनाए हेल्दी ओट्स ढोकला

    0
    151

    अगर आप भी रोज-रोज के उसे पुराने नाश्ते से थक चुके हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो यह आपके लिए काफी बेहतरीन ऑप्शन रहेगा और काफी हेल्दी भी जिसे आप नाश्ते में बनाकर खा सकते हैं। ओट्स ढोकला बिल्कुल परफेक्ट हेल्थी डिश है जो न केवल हल्का और स्वादिष्ट है बल्कि पोषण और फाइबर से भरपूर है और मिनट में भी बन जाता है जिसे आप ब्रेकफास्ट या स्नेक या पार्टी स्टार के लिए एकदम सही विकल्प के तौर पर चुन सकते हैं।

    सामग्री:

    एक कप ओट्स, आधा कप बेसन, आधा कप दही, आधा चम्मच बेकिंग सोडा, एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, स्वाद अनुसार हरी मिर्च अदरक एवं आवश्यकता अनुसार नमक और इसके साथ राय एवं कड़ी पत्ता और हरा धनिया इसके तड़के के लिए।

    बनाने की विधि:

    ओट्स पाउडर में बेसन एवं दही और अदरक के साथ हरी मिर्च और नमक मिलाकर इसका बटर बनाएं उसके बाद बटर को 20 मिनट तक कर रख दे और उसे फूलने दे जिससे ओट्स और बेसन अच्छी तरह फूल जाएंगे। इसी के बाद ढोकला मच को ग्रीस करें और बैटर में इना मिलकर तुरंत स्टीमर में डालें। अब इसे मध्यम आज पर 15 से 20 मिनट स्टीम करें और टूथपिक टेस्ट से पक्का कर ले की ढोकला स्टीम हुआ है या नहीं। इन सारे प्रक्रियाओं के बाद इसमें तेल में राय एवं कड़ी पत्ता और हरी मिर्च चटकाकर ढोकला पर डालें और तड़का लगाए। उसके बाद उसे टुकड़ों में काटकर हरी धनिया से गार्निश करें और चटनी या सॉस के साथ परोसे।

    भारत ढोकला स्वाद और सेहत का बेहतरीन कांबिनेशन है जिसमें कम तेल में और कम कैलोरी में यह काफी आसानी से पचता है और काफी स्वादिष्ट लगता है।

     

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here