नीतीश कुमार ने बिहार के युवाओं को दिया तोहफा

0
245

बिहार: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के युवाओं के लिए एक आत्मनिर्भर और रोजगार पर विशेष प्रोत्साहन योजना का घोषणा किया है, जिसमें सात निश्चय 2 के तहत 50 लाख रोजगार देने का वादा को पूरा करने की दिशा में अपनी पहल को औद्योगिक हब बनाने की ओर बड़ा कदम माना जा रहा है।

इस योजना के तहत उद्योग लगाने वाले युवाओं को पूंजी निवेश पर सब्सिडी और बैंक ऋण पर ब्याज में रियायत मिलेगी। इसी के साथ सरकार उन्हें रियायती दर पर जमीन उपलब्ध कराएगी और उद्योग से जुड़े विवादों के समाधान के लिए विशेष प्रावधान किया जाएगा ताकि उद्मियों को किसी भी तरह की कानूनी बाधा का सामना न करना पड़े और वह सही से काम कर सके।

नीतीश कुमार ने किया रोजगार पर फोकस

नए औद्योगिक इकाइयों को कम से कम 5 साल तक रोजगार देने की शर्त रखी गई जिसमें इसका सीधा लाभ बिहार के बेरोजगार युवाओं को दिया जाएगा और इससे न केवल नौकरी मिलेगी बल्कि युवाओं में उद्यमिता का भी विकास किया जाएगा।

लंबे समय से रोजगार के अवसरों की कमी के कारण बिहार के युवा काफी असंतुष्ट थे और नीतीश कुमार की यह योजना अगर सही ढंग से चली गई तो राज्य के युवाओं को घर में रोजगार मिलेगा और इससे न केवल पलायन रुकेगा बल्कि बिहार की अर्थव्यवस्था भी मजबूत बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here