देश में चौथे चरण का चुनाव कल होना है। तो वहीं झारखंड में भी इस चरण में चुनाव है। चुनाव को लेकर सभी पार्टियां लगातार जनता के बीच जाकर अपने अपने प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील कर रहे है। कही कोई जनसभा कर रहा है तो कही कोई चाय पे चर्चा। आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कोडरमा लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में मतदान की अपील की। बाबूलाल मरांडी ने लोकसभा अंतर्गत धनवार के चंदौरी, बेलवाना, भूराई पल्मो क्षेत्र में भ्रमण कर जनता-जनार्दन से भाजपा प्रत्याशी सह केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में मतदान कर मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता, देश के गरीब, किसान, युवाओं और महिलाओं के लिए विकास का कार्य किया है। अब समय आगया है कि नरेंद्र मोदी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाना है।





























