रांची के सहजानंद चौक के पास परिसर में लगी आग

0
279

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू रोड स्थित सहजानंद चौक के पास कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। इससे कई दुकानें जल गई। दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने सहजानंद चौक के आसपास के मुहल्लों की बिजली काट दी है। ताकि किसी तरह की अन्य घटना ना हो।

 

आग लगने की यह घटना रविवार सुबह की है। आग इतनी तेज़ी से फैली कि देखते ही देखते कई दुकानें उसकी चपेट में आ गईं। सूचना मिलते ही, कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गई। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस भी मौके पर मौजूद है. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन दुकानों को काफी नुकसान पहुंचा है।

 

आग लगने की घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार दुकानदार अपने अपने दुकान बंद करके घर चले गए थे। इसी दौरान रविवार की सुबह एक दुकान में आग लग गई और धीरे धीरे आग कमर्शियल बिल्डिंग में स्थित कई दुकान में फैल गई। इस आग लगने की घटना में कितने का नुकसान हुआ है, इसके आकलन के बाद ही पता चल पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here