रांची: रांची नगर निगम ने अपने नागरिकों को फर्जी कॉल और व्हाट्सएप मैसेज को लेकर सतर्क किया है जिसमें नगर निगम ने एक अधिसूचना जारी करते हुए यह स्पष्ट किया है कि हाल के दिनों में कई उपभोक्ताओं को निगम के नाम पर फर्जी मैसेज, कॉल और लिंक भेजे जा रहे हैं जो किसी भी तरह से सही नहीं है।
इसी के साथ, नगर निगम ने यह भी बताया है कि इन फर्जी मैसेजों मैं उपभोक्ताओं को यह कहा जाता है कि यदि वह रात 9:30 बजे तक बकाया बिल का भुगतान नहीं करेंगे तो उनका पानी कनेक्शन काट दिया जाएगा और भी अन्य तरह की बातें बोली जाती हैं। और एपीके फाइल डाउनलोड कर उसमें से भुगतान करने को कहा जाता है जिससे साइबर ठगी का पूर्ण प्रयास किया जाता है।
इस नंबर से आ रहे हैं फर्जी कॉल?
नगर निगम ने स्पष्ट किया कि इन फर्जी मैसेजों के लिए जिन नंबरों का इस्तेमाल किया जा रहा है वह नंबर 9835907984 , 9905106050 , 7004812527 है और इसके अलावा भी कई अन्य संदेश भेजें जा रहे हैं।
नगर निगम में जारी किया हेल्पलाइन नंबर
रांची नगर निगम ने यह साफ कर दिया है कि यह वसूली किसी अधिकृत एजेंसी द्वारा की जा रही है और इसके लिए उन्होंने सतर्क रहने और किसी भी अनजान लिंक किया ऐप को डाउनलोड न करने की अपील की है। और इसी के साथ उन्होंने एक हेल्प लाइन नंबर 1800-570-1235 जारी किया है जिस पर संपर्क करने को कहा है अगर किसी भी तरह की परेशानी है या इस तरह की असुविधा आए।






























