रांची: रांची के उपायुक्त शहर जिला दंडाधिकारी श्री मंजुनाथ भजंत्री ने शुक्रवार 18 जुलाई को रातू प्रखंड सा अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया और इसी दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति, कार्यालय के लॉग बुक, रोकड़ पंजी, जन शिकायत रजिस्टर, पेंशन फाइल सहित अन्य जितने भी अभिलेख होती है उनकी गहन जांच की गई। उपायुक्त ने कहा कि कार्यालय में साफ सफाई और व्यवस्था बनाए रखना निश्चित होना चाहिए।



इस चक निरीक्षण के दौरान रांची उपयुक्त ने या स्पष्ट रूप से कहा कि प्रखंड और अंचल कार्यालय में बिचौलियों की कोई जगह नहीं है। साथी उन्होंने या निर्देश दिया कि केवल वही लोग कार्यालय में आए जिनका कोई कार्य हो किसी भी तरह की बिचौलिए गतिविधि सामने आने पर कई कार्रवाई की जा सकती है।
सामाजिक सुरक्षा पर जोर
रांची उपयोग ने कहा है कि वृद्ध, विधवा, दिव्यांग पेंशन जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिलना चाहिए और यह भी कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति को यदि योजना से वंचित पाया गया तो शीघ्र निवारण होगा। उन्होंने स्पष्ट रूप से बता दिया है कि आगे चलकर पंचायत में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का हुआ निरीक्षण
रांची उपायुक्त श्री मंजुनाथ भजन श्री जी ने राजु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया और उन्होंने दवा वितरण, आपातकालीन सेवा, वार्ड व्यवस्था, साफ सफाई और स्वस्थ कर्मियों की उपस्थिति की जांच की जिसमें उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर इलाज और दवाइयां मिलना अनिवार्य होना चाहिए और और उन्होंने स्वयं अपनी आंखों की भी जांच करवाई।




























