रांची : राजधानी रांची से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। करमटोली के रहने वाले जय गोस्वामी नामक युवक ने कथित तौर पर लोन रिकवरी एजेंटों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव बुधवार को करमटोली अन्नपूर्णा चौक स्थित संधू लॉज के एक कमरे से फंदे से झूलता हुआ बरामद किया गया।

 

मिली जानकारी के अनुसार, जय गोस्वामी काफी समय से कर्ज की समस्या से जूझ रहे थे। उन पर लोन की वसूली को लेकर रिकवरी एजेंटों का लगातार दबाव बनाया जा रहा था। परिजनों और जानकारों का कहना है कि जय मानसिक रूप से बेहद तनाव में थे और हाल ही में उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं। घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन पुलिस को युवक के मोबाइल फोन से कुछ चैट और कॉल रिकॉर्डिंग मिली हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि डिजिटल लोन एप्स और रिकवरी एजेंटों की मनमानी अब आम लोगों के जीवन के लिए खतरा बनती जा रही है। कई बार मानसिक दबाव इस कदर बढ़ जाता है कि लोग आत्मघाती कदम उठाने पर मजबूर हो जाते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here