बॉलीवुड: बॉलीवुड के चर्चित और चाहते कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर खुशियों की बहार आई है। उनके शादी के ठीक 2 साल बाद कियारा ने एक छोटी सी बेटी को जन्म दिया।सोशल मीडिया पर यह न्यूज़ काफी चर्चा में है और सिर्फ फैंस नहीं बल्कि बॉलीवुड सितारे भी इस जोड़ी को माता-पिता बनने की शुभकामनाएं दिए जा रहे हैं। बहुत सारे फैंस ने लिखा “सिद्ध कियारा की जोरी अब पूरी हो गई”, तो किसी ने कहा “घर आई लक्ष्मी, ढेरों खुशियां लाए”।
कियारा आडवाणी ने फरवरी 2025 में अपनी प्रेगनेंसी का ऐलान करते हुए सिद्धार्थ के साथ एक पिक्चर पोस्ट किया था जिस पर दोनों बेबी शूज पड़े नजर आ रहे थे। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा था हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा जल्द आने वाला है और अभी सावन के पवित्र महीने में उनके घर लक्ष्मी आई।
सिद्धार्थ और कियारा की लव स्टोरी 2021 से ही काफी मशहूर थी और फिल्म शेरशाह के दौरान शुरू हुई थी। साथी कुछ साल डेटिंग के बाद 2023 में उन्होंने शादी की और अब 2025 में माता-पिता बन गए हैं। हालांकि अब तक कपल ने औपचारिक तौर पर बेटी के जन्म की घोषणा नहीं की है लेकिन फैंस को उनकी पहली झलक का बेसब्री से इंतजार है।



























