इंदौर: भारत में इंदौर शहर ने सबसे पहले स्मार्ट सिटी बनने का अहम कदम उठा लिया है जहां देश का पहला डिजिटल हाउस एड्रेस प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। इसकी शुरुआत वार्ड 82 के सुदामा नगर क्षेत्र में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की गई है जिसके साथ अब हर घर की दीवार पर यूनिक QR कोड युक्त डिजिटल प्लेट्स लगाई जाएगी।
मोबाइल में स्कैन कर पता लगेगा लोकेशन
यह QR वाली डिजिटल प्लेट किसी भी स्मार्टफोन से स्कैन हो जाएगा और स्कैन करते ही घर का GPS आधारित डिजिटल लोकेशन मोबाइल पर दिख जाएगा। इस सुविधा से न केवल सटीक लोकेशन का पता लगेगा बल्कि आपातकालीन सेवाओं और डिलीवरी सेवाओं में भी अधिक लाभ प्राप्त होगी।
डिजिटल पिन से होगा सिस्टम लिंक
यह पूरी प्रतिक्रिया केंद्रीय सरकार के द्वारा विकसित किए गए डिजिपिन से जोड़ जाएगा जिसे हर पते को एक अलग पहचान मिलेगी। इससे प्रॉपर्टी टैक्स, जलकर जैसे टैक्स में सुविधा प्राप्त होगी।
QR कोड वाली डिजिटल प्लेट के ज़रिए नगर निगम की सुविधाओं में भी सुविधा मिलेगी।




























