भारत की जान्हवी डांगेती ,युवा अंतरिक्ष यात्री में रचेंगी इतिहास!

    0
    271

    आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश के पलकोल्लु शहर की रहने वाली 23 वर्षीय जान्हवी डांगेती जल्द ही भारत की युवा अंतरिक्ष यात्री बनने जा रही हैं। वह 2029 में टाइटन्स स्पेस के पहले लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) मिशन में हिस्सा लेंगी, जिसमें वह पृथ्वी की दो बार परिक्रमा करेंगी, 3 घंटे ज़ीरो ग्रैविटी में तैरेंगी और एक ही दिन में दो सूर्योदय और दो सूर्यास्त देखेंगी।

     

     

    जान्हवी की उपलब्धियां

     

    जान्हवी ने अपनी शिक्षा लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब से पूरी की है और वह एक एनालॉग एस्ट्रोनॉट हैं। वह पहले ही NASA के अंतरराष्ट्रीय एयर और स्पेस प्रोग्राम को पूरा कर चुकी है, उन्हें ‘People’s Choice Award for the NASA Space Apps Challenge’ से सम्मानित किया गया है।

     

     

    मिशन की तैयारी

     

    जान्हवी को इस मिशन के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें अंतरिक्ष यान की तकनीक और सिस्टम की पढ़ाई, फ्लाइट सिमुलेशन और ज़ीरो-जी उड़ानें शामिल हैं। वह टाइटन्स स्पेस के ASCAN प्रोग्राम के तहत 2026 से 2029 तक कठोर प्रशिक्षण से गुजरेंगी ।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here