करिश्मा कपूर ने दिखाई संवेदना: पूर्व पति संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचीं दिल्ली

0
234

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति और जाने-माने उद्यमी संजय कपूर का निधन 12 जून को लंदन में पोलो खेलते समय हार्ट अटैक से हुआ था। वह 53 वर्ष के थे। आज यानी 19 जून को दिल्ली के लोधी रोड श्मशान घाट पर शाम 5 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

 

संजय कपूर के निधन के बाद पहली बार करिश्मा कपूर सार्वजनिक रूप से नजर आई हैं। वह अपने बच्चों समायरा और कियान के साथ मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुईं। करिश्मा के अलावा करीना कपूर और सैफ अली खान भी संजय के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

 

 

संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव और उनके बच्चे भी अंतिम संस्कार में मौजूद रहेंगे। 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे तक प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। संजय कपूर की असामयिक मृत्यु से उनका परिवार और करीबी गहरे सदमे में हैं और पूरे फिल्म व बिजनेस जगत में शोक व्याप्त है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here