एयर इंडिया की अहमदाबाद-लंदन फ्लाइट AI-159 रद्द, यात्रियों की चिंता बढ़ी

0
282

एयर इंडिया की अहमदाबाद से लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-159 को रद्द कर दिया गया है। यह फ्लाइट उसी रूट पर चलती है, जिस पर हाल ही में AI-171 फ्लाइट का हादसा हुआ था, जिसमें 241 लोगों की मौत हो गई थी।

 

 

 

एयर इंडिया ने फ्लाइट रद्द होने की वजह “ऑपरेशनल इश्यूज” बताई है, लेकिन बाद में स्पष्ट किया कि यह विमान की अनुपलब्धता के कारण हुआ, न कि तकनीकी खराबी के कारण। विमान को एयरस्पेस प्रतिबंध और अतिरिक्त सावधानी बरतने के कारण समय पर तैयार नहीं किया जा सका।

 

 

 

फ्लाइट AI-159 को दोपहर 3 बजे अहमदाबाद से उड़ान भरनी थी, लेकिन इसे रद्द कर दिया गया। एयरलाइन ने यात्रियों को होटल में ठहरने की व्यवस्था की है और उन्हें पूरा रिफंड या मुफ्त में रीशेड्यूलिंग की सुविधा दे रही है। इसके अलावा, लंदन से अमृतसर जाने वाली फ्लाइट AI-170 भी रद्द कर दी गई है। एयर इंडिया ने यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखने का आश्वासन दिया है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here