रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने आज समाहरणालय ब्लॉक-ए में कई सरकारी दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई कर्मचारियों को अनुपस्थित पाया, कुछ बिना पहचान पत्र के घूम रहे थे और कई टेबल पर नाम की प्लेट नहीं थी। डीसी ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताई और तुरंत कार्रवाई की।
*कौन-कौन फंसे लापरवाही में?*
– *जिला कल्याण शाखा*: दो कर्मचारी नलिता कुमारी महतो और विकास जायसवाल दफ्तर से नदारद थे। दोनों को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
– *मुख्य लिपिक*: दिलीप कुमार बिना आईडी कार्ड के मिले। उन्हें भी नोटिस दिया गया है।
– *क्लर्क*: दिनेश पासवान की टेबल पर नाम की प्लेट नहीं थी। उन्हें फटकार लगाई गई है।
– *भू-अर्जन कार्यालय*: कंप्यूटर ऑपरेटर आदर्श कुमार सिंह बिना आईडी कार्ड के मिले। उन्हें जवाब देने को कहा गया है।
डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने अपने निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और कार्यालयीन व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आना और अपने कार्यों को पूरी निष्ठा से करना होगा ।






























