बिहार कैबिनेट के अहम फैसले: महिला कर्मचारियों को राहत, खेल विभाग में नई नियुक्तियां और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार

    0
    230

    पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई, जिसमें कुल 22 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इस बैठक में सरकार ने महिला सरकारी कर्मचारियों, खेल क्षेत्र, स्वास्थ्य सेवा और जनजातीय समाज से जुड़े कई अहम निर्णय लिए।

     

    *महिला कर्मचारियों को बड़ी राहत*

    अब बिहार सरकार की महिला सरकारी कर्मचारियों को उनके कार्यस्थल के नजदीक सरकारी क्वार्टर की सुविधा मिलेगी। इससे महिला कर्मचारियों को अपने कार्य और परिवार के बीच संतुलन बनाने में मदद मिलेगी।

     

    *खेल विभाग में नई नियुक्तियां*

    बिहार खेल लिपिकीय संवर्ग, अधीनस्थ खेल संवर्ग और खेल सेवा संवर्ग के भर्ती एवं सेवा शर्तें नियमावली 2025 को मंजूरी दे दी गई है। इससे राज्य में खेल से जुड़े कर्मचारियों की नियुक्तियों में पारदर्शिता और स्पष्टता आएगी।

     

    *जनजातीय समूहों को मिलेगा आवास*

    पीएम जनमन अभियान के तहत बिहार की विशेष रूप से कमजोर जनजातियों जैसे असुर, बिरहोर, सावर आदि के योग्य परिवारों को प्रधानता के आधार पर आवास उपलब्ध कराया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 2 लाख की राशि चार किस्तों में सीधे बैंक खाते में दी जाएगी।

     

    *स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार*

    पटना के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल, राजवंशी नगर में 20 बेड वाला स्पोर्ट्स इंजरी यूनिट स्थापित किया जाएगा। इसके लिए 36 नए पदों का सृजन किया गया है। साथ ही, बिना कारण बताये अनुपस्थित रहने वाले कुल 7 चिकित्सकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here