आईपीएल इतिहास के सबसे भावुक लम्हों में से एक, बीती रात सामने आया जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 18 साल के लंबे इंतज़ार के बाद पहली बार आईपीएल ट्रॉफ़ी जीत ली। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही करोड़ों फैन्स का सपना भी सच हुआ।
जैसे ही मैच समाप्त हुआ, स्टेडियम में मौजूद फैन्स की आंखें नम थीं और विराट कोहली के चेहरे पर चमक। जर्सी नंबर 18 पहने कोहली जब स्टेज पर पहुंचे और ट्रॉफ़ी को चूमा, तो यह पल हर बेंगलुरुवासी के दिल में हमेशा के लिए बस गया।
इस खास मौके पर दो दिग्गज पूर्व RCB खिलाड़ी भी स्टेज पर मौजूद थे—’यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल और ‘मिस्टर 360’ एबी डिविलियर्स। ये दोनों खिलाड़ी भले ही क्रिकेट से संन्यास ले चुके हों, लेकिन आरसीबी के लिए इनका योगदान आज भी अमिट है।
जैसे ही जीत हुई, डिविलियर्स बाउंड्री से दौड़ते हुए मैदान में आए और कोहली से गले मिल गए। क्रिस गेल ने भी जीत का जश्न गर्मजोशी से मनाया। यह रात बेंगलुरु के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई।

























